विकास कार्य
पक्की रोड प्रधानमंत्री स्वर्णजयंती योजना के अन्तर्गत पी.डब्लू.डी. विभाग द्वारा गाॅव को मुख्य मार्ग से जोड़ना। खड़ंजा (ईंट की सड़क) ग्रामपंचायत द्वारा बस्ती में बने चकरोड को ईंट विछवाना। चकरोड – मिट्टी ग्रामपंचायत में चकबन्दी के दौरान निर्धारित चकरोड पर मिट्टी का काम कराना। इंदिरा आवास (मकान) ग्रामसभा के गरीब परिवार जिनके पास रहने के लिए घर नहीं है, उन्हें एक कमरे का पक्का मकान बनवाना। नाली निर्माण (खुली व बंद) ग्रामसभा के बस्ती में पानी निकासी हेतु पक्की व बन्द नाली का निर्माण करना जिससे पानी निकासी सुनिश्चित हो सके। सोख्ता ग्रामसभा में जिन बस्तियों में पानी निकासी की कोई साधन नहीं है और हैण्ड पम्प अथवा घर का पानी बाहर बह रहा हो, वहाॅ पर सोख्ता पिट बनाया जाता है जिससे पानी जमीन के अन्दर रहे और बाहर न फैले। पेंशन – विधवा, वृद्धा व विकलांग ग्रामसभा मंे समस्त विधवा व विकलांग तथा वृद्ध व्यक्ति को राज्य सरकार द्वारा प्रधान व सचिव द्वारा चिन्ह्ति व्यक्तियों को समाज कल्याण विभाग के माध्यम से पेंशन दिलाना जिससे उनकी आजीविका में लाभकारी सिद्ध हो।
ग्राम पंचायत
रमना गाँव चार पुरवों में बंटा है। यहाँ राजभर, चमार, यादव एवं चैहान जाति के लोग रहते हैं। यहाँ की खेती में गन्ना काफी प्रसिद्ध है। रमना का गुड़ क्षेत्र में काफी प्रचलित है। यहाँ बिजली तथा सिंचाई के साधन ट्यूबवेल एवं पम्पिंग सेट उपलब्ध हैं। प्राथमिक विद्यालय, उच्च माध्यमिक विद्यालय, ब्ठैब् इण्टर काॅलेज, पंचायत भवन, ट्यूबवेल, स्वास्थ्य केन्द्र, मन्दिर, तालाब।


